← ← Back to Shabda
aartivishnu
ଓଡ଼ିଆଓଡ଼ିଆ script
Aarati Shrimadbhagavatamahapurana Ki
Aarati Shrimadbhagavatamahapurana Ki
Viewing in ଓଡ଼ିଆ · ଓଡ଼ିଆ script
🌐
ଓଡ଼ିଆ script translation coming soon. Showing Devanagari original — use the Transliteration tab to read in Roman script.
आरती श्रीमद्भागवतमहापुराण की आरती अतिपावन पुरान की । धर्म-भक्ति-विज्ञान-खान की ॥ टेक॥ महापुराण भागवत निर्मल । शुक-मुख-विगलित निगम-कल्प-फल ॥ परमानन्द सुधा-रसमय कल । लीला-रति-रस रसनिधान की ॥ आरती० कलिमथ-मथनि त्रिताप-निवारिणि । जन्म-मृत्यु भव-भयहारिणी ॥ सेवत सतत सकल सुखकारिणि । सुमहौषधि हरि-चरित गान की ॥ आरती० विषय-विलास-विमोह विनाशिनि । विमल-विराग-विवेक विकासिनि ॥ भगवत्-तत्त्व-रहस्य-प्रकाशिनि । परम ज्योति परमात्मज्ञान की ॥ आरती० परमहंस-मुनि-मन उल्लासिनि । रसिक-हृदय-रस-रासविलासिनि ॥ भुक्ति-मुक्ति-रति-प्रेम सुदासिनि । कथा अकिंचन प्रिय सुजान की ॥ आरती०
ekadashidaily-pujavaishnavasanskritaartidevotional